आपसी विवाद में फौजी को मारी गयी थी गोली

Updated at : 02 Jun 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में फौजी को मारी गयी थी गोली

बक्सर/नावानगर : नावानगर प्रखंड के मुंकुदपुर डेरा के समीप गुरुवार की देर शाम फौजी को आपसी विवाद में गोली मारी गयी थी. फौजी के गांव का रहनेवाला सोनू सिंह अपने एक साथी के सहयोग से हमला किया था. वहीं घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वासुदेवा ओपी प्रभारी […]

विज्ञापन

बक्सर/नावानगर : नावानगर प्रखंड के मुंकुदपुर डेरा के समीप गुरुवार की देर शाम फौजी को आपसी विवाद में गोली मारी गयी थी. फौजी के गांव का रहनेवाला सोनू सिंह अपने एक साथी के सहयोग से हमला किया था. वहीं घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. वासुदेवा ओपी प्रभारी ददन राम ने बताया कि 15 दिन पहले फौजी मयूर सिंह के परिजन और सोनू सिंह के परिजन के बीच सात निश्चय योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर विवाद हो गया,

जिसमें दोनों तरफ से जमकर गाली- गलौज हुई. इसके बाद फौजी के परिजनों ने सोनू सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ सिकरौल थाने में मारपीट का आवेदन दिया गया. जब इसकी जानकारी सोनू सिंह के परिजनों को मिली तो उन्होंने फौजी के परिजनों से क्षमा मांगकर मामला खत्म कर लिया. दोनों तरफ से मामला खत्म होने के बाद सोनू ने बदला निकालने की सोची. जैसे ही सोनू सिंह को इसकी सूचना मिली कि फौजी मयूर सिंह ट्रेन पकड़ने ऑटो से जानेवाला है तो उसकी हत्या की ठान ली.

फौजी गुरुवार की देर शाम ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटों से जा रहा था. पहले से घाट लगाये सोनू सिंह ने मुंकुदपुरा के पास फौजी पर गोली चला दी, जिसमें वह जख्मी हो गया. पुलिस की मदद से फौजी को इलाज के लिए नावानगर पीएचसी में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि सोनू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है. वहीं सिकरौल थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पंद्रह दिन पहले मारपीट की प्राथमिकी मूयर सिंह के परिजनों के द्वारा दर्ज करायी गयी है.
वहीं गांव के लोगों ने बताया कि सोनू आये दिन गांव में किसी-ने-किसी को बिना वजह के पीटता रहता है. उसके परिजन भी उसका सहयोग करते हैं.
15 दिन पहले फौजी के परिजनों ने मारपीट की दर्ज करायी थी प्राथमिकी
पुलिस और दोनों पक्षों के सहमति से सुलह हुआ था मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन