सख्ती से 77 ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

Updated at : 02 Jun 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
सख्ती से 77 ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा

बक्सर : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित डीएलएड सत्र 2017-19 के प्रथम सत्र की परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई. दूसरे दिन कोड 502 पीडागोजीक प्रोसेस इन एलिमेंट्री स्कूल विषय की परीक्षा हुई. दूसरे दिन कुल चार हजार 174 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. सख्ती व अन्य […]

विज्ञापन

बक्सर : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित डीएलएड सत्र 2017-19 के प्रथम सत्र की परीक्षा दूसरे दिन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई. दूसरे दिन कोड 502 पीडागोजीक प्रोसेस इन एलिमेंट्री स्कूल विषय की परीक्षा हुई. दूसरे दिन कुल चार हजार 174 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. सख्ती व अन्य कारणों से 77 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिये. सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की गहन जांच की गयी उसके बाद केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गयी.

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवानों के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की जा रही है. डीएलएड परीक्षा में कुल चार हजार 251 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. सवालों के जवाब देने में शिक्षकों के भी पसीने छुटते रहे. सवाल शिक्षण कार्यों से संबंधित ही पूछे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन