गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा चीनी मिल का इलाका, दहशत
Updated at : 31 May 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ किया अभ्रद्र व्यवहार बक्सर : शहर का चीनी मिल इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना मंगलवार की देर रात करीब 10:30 बजे की है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही […]
विज्ञापन
अपराधियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ किया अभ्रद्र व्यवहार
बक्सर : शहर का चीनी मिल इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना मंगलवार की देर रात करीब 10:30 बजे की है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.
चंदन गिरी की मां के बयान पर आलोक ठाकुर, विक्की मिश्रा समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तीन बाइकों पर सवार नौ लोग चीनी मिल स्थित रहे अपराधी चंदन गिरी को खोजते हुए पहुंचे. अपराधियों ने सबसे पहले चंदन के दादा रामबालक गिरी के साथ गाली-गलौज करते हुए चंदन के बारे में पूछने लगे. रामबालक गिरी ने कहा कि वह घर पर नहीं है. वह शाम को ही किसी मित्र के यहां जन्मदिन पार्टी में गया है. चंदन के घरवालों का आरोप है कि अपराधियों में शामिल आलोक ठाकुर, विक्की मिश्रा एवं अन्य घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट की.
साथ ही सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए आलोक ठाकुर एवं विक्की मिश्रा ने तीन राउंड फायरिंग की. सभी अपराधी चीनी मिल स्थित एलबीटी कॉलेज के रास्ते बाईपास की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किये. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
उन्होंने बताया कि चंदन गिरी और आलोक दोनों के खिलाफ नगर थाना समेत कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है. आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. उन्होंने बताया कि चंदन गिरी की मां के बयान पर आलोक ठाकुर, विक्की यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही चीनी मिल इलाके में खूंटी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




