एक जून से निमोनिया के नियमित पड़ेंगे टीके

बक्सर : देश में घातक व जानलेवा बीमारी निमोनिया से बच्चों को मौत तक हो जाती है़ इस बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने कदम उठाये हैं. एक जून से निमोनिया का पी. न्यूयोकोकस कंजूगेट वैक्सीन का नियमित टीकाकरण बच्चों को दिया जायेगा. ज्ञात हो कि भारत में औसतन करीब तीन लाख […]
बक्सर : देश में घातक व जानलेवा बीमारी निमोनिया से बच्चों को मौत तक हो जाती है़ इस बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए भारत सरकार ने कदम उठाये हैं. एक जून से निमोनिया का पी. न्यूयोकोकस कंजूगेट वैक्सीन का नियमित टीकाकरण बच्चों को दिया जायेगा. ज्ञात हो कि भारत में औसतन करीब तीन लाख बच्चों की मृत्यु खतरनाक व जानलेवा बीमारी निमोनिया से होती है. एक सर्वे के अनुसार एक हजार में लगभग सात बच्चों की मौत निमोनिया से होती है. निमोनिया पीड़ित 30 प्रतिशत बच्चों को वैक्सीन के तीन टीके लगाकर बचाया जा सकता है. इसकी जानकारी जिला परीक्षण पदाधिकारी डॉ मंजूल कुमार ने दी.
उन्होंने बताया कि वैक्सीन बहुत ही महंगी है. एक डोज की कीमत बाजार में तीन से चार हजार रुपये है, जो आम आदमी के पहुंच से बाहर है लेकिन सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना से गरीब तबके के लोगों को भी फायदा होगा. वहीं यूनिसेफ शगुफ्ता जमील ने बताया कि वैक्सीन के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया गया है. एक जून से इसकी मॉनीटरिंग की भी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




