पत्नी की हत्या करने पिस्तौल लेकर ससुराल पहुंचा युवक, गिरफ्तार

Updated at : 17 May 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने पिस्तौल लेकर ससुराल पहुंचा युवक, गिरफ्तार

पत्नी के साथ हरदम मारपीट करता था गिरफ्तार युवक बक्सर : पत्नी की हत्या की नीयत से हथियार लेकर ससुराल पहुंचे युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है. घटना धनसोईं थाने के गोगौरा गांव की […]

विज्ञापन
पत्नी के साथ हरदम मारपीट करता था गिरफ्तार युवक
बक्सर : पत्नी की हत्या की नीयत से हथियार लेकर ससुराल पहुंचे युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है. घटना धनसोईं थाने के गोगौरा गांव की है. वहीं पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के दिनारा थाना के योगियां गांव के रहने वाले भरत तिवारी का पुत्र अमरेश तिवारी बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार धनसोईं थाना के गोगौरा गांव के रहने वाले रमेश राय ने अपनी बेटी की शादी रोहतास जिले के दिनारा थाने के योगियां निवासी भरत तिवारी के बेटे अमरेश तिवारी से की थी. पत्नी के साथ अमरेश का रिश्ता अच्छा नहीं है.
अमरेश की पत्नी फिलहाल अपने मायके में ही रह रही है. मंगलवार को अमरेश उसे गोली मारने की नीयत से हथियार लेकर ससुराल पहुंचा. रात में खाना खाने से पहले वह हथियार निकालकर अपनी पत्नी को निशाना बनाने लगा. इसी बीच अमरेश के ससुर रमेश कुमार राय ने देख लिया और अमरेश को पकड़ लिया. रमेश कुमार राय ने तत्काल धनसोई थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अमरेश को गिरफ्तार कर लिया.
ससुराल वालों की तरफ से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. वहीं अमरेश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ हरदम मारपीट करता था. जब अधमरा हो जाती थी तब वह अस्पताल में इलाज करता था. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ 11 मई को पति के कहने पर अपने मायके गोगौरा आयी थी. दो दिन बाद ही उसके पति ने फोन कर आने को बोला, लेकिन घर वालों ने जाने नहीं दिया. इसी बात को लेकर उसके पति के साथ फोन पर लड़ाई हुई थी. इसके बाद अमरेश ने उसकी हत्या करने के लिए हथियार लेकर गोगौरा पहुंच गया.
धनसोईं थाना प्रभारी शमशाद खां ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली तो अमरेश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. ससुराल वालों के बयान पर अमरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन