ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, मातम

Updated at : 07 May 2018 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, मातम

डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अप पैसेंजर ट्रेन की चपेट ने आने से एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना रविवार की शाम छह बजे की बतायी जाती है. हादसे के बाद स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. मृतक को देखने के लिए यात्रियों की भीड़ इकट्ठा […]

विज्ञापन
डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर अप पैसेंजर ट्रेन की चपेट ने आने से एक छात्र की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना रविवार की शाम छह बजे की बतायी जाती है. हादसे के बाद स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. मृतक को देखने के लिए यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया.
मृतक की पहचान झारखंड के रांची स्थित बिरसा चौक निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. मृतक अपने पैतृक गांव चक्की आ रहा था. बताया जाता है कि मृतक छात्र पटना में रह कर महिंद्रा कोचिंग संस्थान में बैंक की परीक्षा को लेकर तैयारी कर रहा था. मृतक की पहचान मृतक के पास से मिले आधार कार्ड व कोचिंग संस्थान के परिचय पत्र के आधार पर की गयी. घटना की सूचना जीआरपी पुलिस ने जैसे ही परिजनों को दी घर में कोहराम मच गया. परिजन रोने-बिलखने लगे और सूचना पाकर घर से डुमरांव के लिए निकल पड़े. जानकर सूत्रों ने बताया कि छात्र डुमरांव आने के लिए पटना से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ था. स्थानीय स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन की धीमी रफ्तार होने लगी छात्र अपने सामान को लेकर गेट पर खड़ा हो गया. ट्रेन से उतरने के दौरान छात्र का पैर फिसल गया और वह ट्रैक के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. जीआरपी पोस्ट प्रभारी वशिष्ठ सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन