लूटपाट के दौरान दिया घटना को अंजाम

बक्सर : पुलिस की कमजोर विधि-व्यवस्था का फायदा उठाते हुए अपराधी आये दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की अहले सुबह करीब छह बजे नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई फील्ड के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लूट के दौरान एक फल व्यवसायी को गोली मार दी. गोली की आवाज […]
बक्सर : पुलिस की कमजोर विधि-व्यवस्था का फायदा उठाते हुए अपराधी आये दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. बुधवार की अहले सुबह करीब छह बजे नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई फील्ड के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लूट के दौरान एक फल व्यवसायी को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में पीड़ित को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक सहित भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है.
जख्मी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपाल नगर चकिया निवासी कन्हैया चौधरी बताया जाता है. जख्मी कन्हैया चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की सुबह वह फल खरीदने के लिए 15 हजार रुपये लेकर अपने घर से ऑटो से फल मंडी जा रहा था. इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने आईटीआई फील्ड के समीप ऑटो को रुकवाया. इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बलपर मुझे ऑटो से नीचे उतारा लिया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




