दादर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन से शराब बरामद
Updated at : 26 Apr 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बुधवार को शराब की एक बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता पायी. बरामद शराब उत्तरप्रदेश निर्मित है. पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज शराब लेकर डाउन दादर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर दिलदारनगर स्टेशन से सवार हुए हैं. सूचना मिलते ही रेल पुलिस […]
विज्ञापन
डुमरांव : दानापुर-बक्सर रेलखंड के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने बुधवार को शराब की एक बड़ी खेप को बरामद करने में सफलता पायी. बरामद शराब उत्तरप्रदेश निर्मित है. पुलिस को सूचना मिली थी कि धंधेबाज शराब लेकर डाउन दादर-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर दिलदारनगर स्टेशन से सवार हुए हैं. सूचना मिलते ही रेल पुलिस सतर्क हो गयी और बक्सर स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन के हर डब्बे को खंगालने में जुट गयी. पुलिस ने बक्सर से ट्रेन खुलने के बाद डुमरांव जीआरपी पोस्ट को सूचित किया. डुमरांव स्टेशन पर करीब 10:40 बजे जैसे ही ट्रेन पहुंची पुलिस कर्मियों ने सघन तलाशी लेनी शुरू कर दी. इसी दौरान ट्रेन के साधारण बोगी से लाल झोले में छिपाकर सीट के नीचे रखी गयी शराब की 15 बोतलें बरामद हुईं. इस दौरान धंधेबाज भागने में सफल रहे. पोस्ट प्रभारी वशिष्ठ सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान धंधेबाज फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




