कपड़ा व्यवसायी से 15 हजार की लूट

Updated at : 24 Apr 2018 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी से 15 हजार की लूट

अपराधियों ने व्यवसायी को जमकर पीटा सोने की चेन और मोबाइल लेकर भागे अपराधी बक्सर : जिले में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ते जा रहा है. अपराधी अब राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी से 15 हजार रुपये समेत सोन की चेन और […]

विज्ञापन

अपराधियों ने व्यवसायी को जमकर पीटा

सोने की चेन और मोबाइल लेकर भागे अपराधी
बक्सर : जिले में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ते जा रहा है. अपराधी अब राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसायी से 15 हजार रुपये समेत सोन की चेन और मोबाइल लूट लिये. साथ ही व्यवसायी के साथ जमकर मारपीट की. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जख्मी कपड़ा व्यवसायी वीर प्रकाश केसरी बताया जाता है. पीड़ित ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह शनिवार की देर रात करीब दस बजे बक्सर होटल के समीप फोन पर बात कर रहा था. इसी बीच एक बाइक पर लोग आये और मेरा मोबाइल छीन कर भागने लगे.
इसके बाद मैं भी बाइक लेकर अपराधियों का पीछा किया. अपराधी पीछे देखते ही अहिरौली बांध की तरफ मुड़ गये. जैसे ही अपनी बाइक अहिरौली बांध पर लेकर गया तो देखा कि बाइक खड़ी है. बाइक के पास गया तो पहले से घात लगाये अपराधियों ने जमकर मुझे पीटा. इसके बाद सोने की चेन और जेब में रखे 15 हजार रुपये निकला लिये. इसके बाद वीर प्रकाश ने चिल्लाना शुरू किया तो स्थानीय लोग जुटने लगे. लोगों को जुटता देख अपराधी भागने में सफल रहे. वहीं वीर प्रकाश ने अपराधियों की बाइक का नंबर याद कर लिया. वीर प्रकाश ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जो बाइक का नंबर मिला है उसकी भी जानकारी ली जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि मामला पेचिदा लग रहा है. कई बिंदुओं से इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन