अस्पताल में उपचार, बाहर नशे का कारोबार

बक्सर : सदर अस्पताल के बाहर मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं. यह हम नहीं अस्पताल उपाधीक्षक कह रहे हैं. अस्पताल के बाहर नामचीन अपराधियों का जमावड़ा लगता है. शराब, गांजा सहित दूसरे मादक पदार्थों की यहां दुकानें शाम होते ही सज जाती हैं. इसके नियमित ग्राहक प्रतिदिन अस्पताल के बाहर आकर गांजा, शराब सहित […]
बक्सर : सदर अस्पताल के बाहर मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं. यह हम नहीं अस्पताल उपाधीक्षक कह रहे हैं. अस्पताल के बाहर नामचीन अपराधियों का जमावड़ा लगता है. शराब, गांजा सहित दूसरे मादक पदार्थों की यहां दुकानें शाम होते ही सज जाती हैं. इसके नियमित ग्राहक प्रतिदिन अस्पताल के बाहर आकर गांजा, शराब सहित दूसरे मादक पदार्थों का सेवन करते हैं. नशे की हालत में कई बार स्थानीय पुलिस भी कई लोगों को गिरफ्तार किया है.
इस पूरे मामले की जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक ने बक्सर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ व नगर थानाध्यक्ष को अपने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से दी है. आवेदन में अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया है कि सदर अस्पताल के बाहरी परिसर में कुछ अवांछित तत्वों का जमावड़ा होता है, जहां मादक पदार्थों की खरीद व बिक्री की संभावना प्रतीत होती है. साथ ही अस्पताल के दोनों मुख्य द्वार के पास अतिक्रमण है, जहां उक्त तरह के लोगों का बैठना होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




