शराब बेचने से किया इन्कार तो युवक को मारी गोली

Updated at : 19 Apr 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बेचने से किया इन्कार तो युवक को मारी गोली

बक्सर : शराब बेचने से इन्कार करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब वह शराब का धंधा करनेवाला उसे गोली मार दिया. घटना बुधवार की है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. जख्मी युवक ज्योति चौक के कोईपुरवा का रहनेवाले राम लड्डु सिंह का […]

विज्ञापन

बक्सर : शराब बेचने से इन्कार करना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब वह शराब का धंधा करनेवाला उसे गोली मार दिया. घटना बुधवार की है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. जख्मी युवक ज्योति चौक के कोईपुरवा का रहनेवाले राम लड्डु सिंह का पुत्र कमलेश सिंह बताया जाता है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी की है. बताया जाता है कमलेश कुमार सिंह अपने मित्र मनु कुमार के साथ कोई काम कर बाइक से वापस आ रहा था.

कमलेश ने अपने मित्र मनु कुमार को पांडेयपट्टी छोड़ने के लिए डीएवी स्कूल के पास से रास्ते आ रहा था. इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार अपराधी पीछे से आये और कमलेश पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक गोली कमलेश के दाहिनी पैर में जा लगी. इसके बाद अपराधी कमलेश को धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गये. कमलेश के मित्र मनु ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

कमलेश ने पुलिस को बताया कि चार-पांच दिन पहले महदह के रहनेवाला कुश सिंह और नया बाजार के रहनेवाला बंटी कुमार ने शराब बेचने को कहा था लेकिन हमारे द्वारा इस बात का विरोध किया गया था. विरोध करने पर कुश सिंह ने हमें जान से मारने की धमकी दी थी. बुधवार को कुश सिंह अपने साथियों के साथ हम पर हमला बोल दिया.

वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को गोली मारी गयी है. मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि कमलेश कुमार सिंह के बयान पर कुश सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी है. कुश की गिरफ्तारी को लेकर महदह में छापेमारी की जा रही है.

कमलेश के दाहिने पैर में लगी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन