बच्चों के विवाद में परिजन भिड़े चलीं लाठियां, दो हुए घायल

Updated at : 14 Apr 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में परिजन भिड़े चलीं लाठियां, दो हुए घायल

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के पीड़िया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर लाठी-डंडे सहित ईंट-पत्थर एक-दूसरे पर चलाये. इस दौरान एक पक्ष के दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. मामला गुरुवार […]

विज्ञापन

डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के पीड़िया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर लाठी-डंडे सहित ईंट-पत्थर एक-दूसरे पर चलाये. इस दौरान एक पक्ष के दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. मामला गुरुवार की रात की है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करा कर मामले की जांच में जुट गयी. जख्मी किशोर की पहचान पीड़िया गांव निवासी शशिकांत ओझा के पुत्र चालू ओझा और गोलू ओझा के रूप में हुई है. दोनों जख्मी इलाज के बाद घर चले गये. घटना को लेकर बताया जाता है कि शशिकांत ओझा का बेटा किसी काम के लिए खेत में गया था. वहीं पर राजू यादव के परिवार से उसकी कहासुनी हुई. इस बात की जानकारी किशोर ने अपने पिता को दी.

इस मामले में जब शशिकांत राजू यादव के घर पहुंचे और कहासुनी की जानकारी दी तो यह बात दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार लगी और देखते-ही-देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान ईंट-पत्थर चलने से मुहल्ले में भगदड़ का माहौल बन गया. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष के शशिकांत ओझा ने दस लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के राजू यादव की पत्नी सविता देवी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन