मुखिया के ससुर ने पंचायत सचिव को पीटा

Updated at : 14 Apr 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के ससुर ने पंचायत सचिव को पीटा

शिक्षिकाओं से की छेड़खानी विरोध करने पर रॉड से पीटाघायल स्कूल संचालक ने दर्ज करायी प्राथमिक बक्सर : विद्यालय में पढ़ानेवाली शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी करनेवाले मनचलों को फटकार लगाना एक स्कूल संचालक के लिए उस वक्त महंगा पड़ गया. जब मनचलों ने उसे लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में […]

विज्ञापन

शिक्षिकाओं से की छेड़खानी विरोध करने पर रॉड से पीटाघायल स्कूल संचालक ने दर्ज करायी प्राथमिक

बक्सर : विद्यालय में पढ़ानेवाली शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी करनेवाले मनचलों को फटकार लगाना एक स्कूल संचालक के लिए उस वक्त महंगा पड़ गया. जब मनचलों ने उसे लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में स्कूल संचालक किसी तरह गिरते-पड़ते भागा एवं अपने परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तत्काल उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद नगर थाने में मामले को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले में स्कूल संचालक बलिराम राय ने बताया कि वह नयी बाजार में एक निजी स्कूल का संचालन करता है. स्कूल में पढ़ानेवाली शिक्षिकाओं के साथ अक्सर स्थानीय मनचले छेड़खानी करते रहते हैं. शुक्रवार को भी गफ्फार मियां का पुत्र
और शमशाद मियां का पुत्र शिक्षिकाओं पर फब्तियां कस रहे थे. जब उन्होंने ऐसा करते दोनों मनचलों को फटकार लगायी थी तो गुस्से में दोनों युवकों ने शाम को संचालक पर उस वक्त हमला कर दिया. जब वह अपने विद्यालय से निकलकर पास के ही पान दुकान पर खड़े थे. आरोपितों संचालक पर ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से हमले किये जिसमें उनका सिर फट गया. किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और परिजनों को इसकी सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन