पीरो से अपहृत व्यवसायी का बक्सर में मिला शव

Updated at : 13 Apr 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
पीरो से अपहृत व्यवसायी का बक्सर में मिला शव

तीन अप्रैल को घर से दो दोस्तों ने बुलाया था मवेशी व्यवसायी को अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी बक्सर/चौगाईं : अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शव को सड़क किनारे चाट में गाड़ कर फरार हो गये. अपहरण की यह […]

विज्ञापन

तीन अप्रैल को घर से दो दोस्तों ने बुलाया था मवेशी व्यवसायी को

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
बक्सर/चौगाईं : अपराधियों ने एक मवेशी व्यवसायी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शव को सड़क किनारे चाट में गाड़ कर फरार हो गये. अपहरण की यह घटना तीन अप्रैल को भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव से घटी थी. इस बात की पुष्टि पीरो थानाध्यक्ष ने की है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मवेशी व्यवसायी के शव को बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव के समीप चाट में गाड़ दिये थे. पीरो थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अपहृत मवेशी व्यवसायी के परिजनों द्वारा चार अप्रैल को पीरो थाने में अपहरण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस मवेशी व्यवसायी की खोजबीन में जुटी थी. गुरुवार को मवेशी व्यवसायी के शव की बरामदगी के बाद भोजपुर पुलिस मुरार थाने पहुंच कर शव की पहचान पूरी की है. पीरो थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी चंद्रभूषण साह के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रभूषण को तीन अप्रैल को उनके दो मवेशी कारोबारी मित्रों ने उन्हें घर से बुला कर ले गये थे.
तभी से वे लापता थे. पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के ओझाबरांव गांव के समीप चाट में दफनाये शव को बरामद कर लिया है. इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने शव को कितने दिन पूर्व उक्त स्थान पर दफनाया था. कयास लगाया जा रहा है कि किसी दूसरे स्थान पर मवेशी व्यवसायी की हत्या कर साक्ष्य पर पर्दा डालने के उद्देश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर ठिकाने लगा दिया गया. अपहरण कर हत्या किये जाने की पुष्टि मुरार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने भी की है.
ऐसे मिला शव
गुरुवार की सुबह ओझाबरांव के लोग सुबह में सड़क पर घूमने निकले तो देखा कि कोरानसराय-बगेन पथ के चाट में एक युवक का शव दबा हुआ है. शव आधे से ज्यादा क्षत-विक्षत हो चुका था. शव से गंध आ रही थी. शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना मुरार थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मुरार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि युवक का अपहरण कर हत्या की गयी है. हत्या के बाद चाट में शव को दफना दिया गया है. भोजपुर जिले के पीरो थाने में युवक के अपहरण का मामला दर्ज है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जाता है कि अपहरण की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही संबंधित थाना पुलिस युवक की तलाश तेज कर दी थी. वारदात में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन