व्यवसायियों को लूटने वाले अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 13 Apr 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों को लूटने वाले अपराधी गिरफ्तार

दो घटनाओं को दे चुका है अंजाम पुलिस उसकी निशानदेही पर कर रही है छापेमारी बक्सर : नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चाकू गोदकर युवक को लूटनेवाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक रेलवे कर्मचारी विजय शंकर चौबे का पुत्र विश्वजीत चौबे बताया जाता है. पुलिस […]

विज्ञापन

दो घटनाओं को दे चुका है अंजाम

पुलिस उसकी निशानदेही पर कर रही है छापेमारी
बक्सर : नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चाकू गोदकर युवक को लूटनेवाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक रेलवे कर्मचारी विजय शंकर चौबे का पुत्र विश्वजीत चौबे बताया जाता है. पुलिस उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि चाकू गोदकर युवक को लूटनेवाला अपराधी स्टेशन पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.
सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर स्टेशन परिसर में छापेमारी की गयी तो विश्वजीत चौबे गिरफ्तार हो गया. जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने गल्ला व्यवसायी और चाकू से गोदकर युवक को लूटने की बात स्वीकार की. साथ ही कि साथियों का नाम भी बताया है. साथियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि आठ अप्रैल को इटाढ़ी थाना के सवना गांव के रहनेवाले प्रदीप कुमार दिल्ली से कमाकर बक्सर स्टेशन पर उतरा था. रात ज्यादा होने के चलते वह अपने रिश्तेदार के यहां चीनी मिल जा रहा था. इसी बीच अपराधियों ने उसे रोका और पैसे की मांग करने लगे.
जब प्रदीप ने पैसे देने से विरोध किया तो अपराधियों ने उसे चाकू गोदकर 30 हजार रुपये लूट लिए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. प्रदीप के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. वहीं 23 मार्च को रेलवे गोदाम के समीप अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी सोनू यादव को लूटपाट के दौरान गोली मार दी थी, जिसमें अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से 100 रुपये, पर्स और घड़ी लूट लिये. इसके बाद अपराधियों ने और पैसे की मांग की. जब पैसा नहीं मिला तो अपराधियों ने सोनू को गोली मार दी. सोनू यादव के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन