घर से सात मोबाइलों सहित 30 हजार रुपये की चोरी

बक्सर : जिले में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रतिदिन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सोमवार की रात चोरों ने शहर के एक घर से हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल समेत तीस हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच […]
बक्सर : जिले में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रतिदिन चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सोमवार की रात चोरों ने शहर के एक घर से हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल समेत तीस हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
बताया जाता है कि शहर के सिविल लाइन के रहनेवाले शिवनाथ सिंह अपने परिवार के साथ सोमवार की रात घर में सोये हुए थे. वहीं छत पर महिलाओं ने साड़ी सुखाने के लिए डाल रखा था. रात में चोरों ने साड़ी के सहारे छत पर चढ़ गये और फिर साड़ी के सहारे घर में घुस गये. इसके बाद चोरों ने घर में सोये सभी लोगों के कमरों में जाकर सात मोबाइल समेत 30 हजार रुपये चुरा लिये. जब मंगलवार की सुबह शिवनाथ सिंह और उनके परिजनों की नींद खुली तो देखा कि मोबाइल गायब है.
जब परिवार के सभी लोगों का मोबाइल गायब मिला तो परिवारवालों को शक हुआ. इसके बाद परिजनों ने घर की आलमीरा की जांच की तो उसमें रखे तीस हजार रुपये गायब मिले. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि साड़ी के सहारे चोर घर में घुसे थे. इस घटना में स्थानीय चोरों का हाथ है. एक युवक से पूछताछ की जा रही है. वहीं पीड़ित शिवनाथ सिंह ने बताया कि चोर ने कमरे में चोरी करने के बाद कमरे की कुंडी बंद कर दी थी. इसके बाद पूरे घर में जाकर परिजनों के तकिये के नीचे रखे मोबाइल चोरी कर लिये. साथ ही अलमारी में रखे 30 हजार रुपये भी चोरी कर लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




