दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर जलाया था मनीषा को
Updated at : 11 Apr 2018 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

पिता ने ससुरालवालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी नावानगर : स्थानीय थाना के भटौली गांव में एक विवाहिता को ससुरालवालों ने बुलेट बाइक दहेज में नहीं मिलने पर जला दिया. इस संबंध में मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर मिट्टी तेल डाल कर बेटी मनीषा की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में […]
विज्ञापन
पिता ने ससुरालवालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
नावानगर : स्थानीय थाना के भटौली गांव में एक विवाहिता को ससुरालवालों ने बुलेट बाइक दहेज में नहीं मिलने पर जला दिया. इस संबंध में मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर मिट्टी तेल डाल कर बेटी मनीषा की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता सोवा निवासी पुरुषोत्तम साह ने बताया है कि छह फरवरी 18 को रूपसागर निवासी नरेंद्र साह के पुत्र धीरज साह के साथ सूरज लॉज मालियाबाग में शादी की थी. उपहार स्वरूप एक लाख 20 हजार रुपये का सामान देकर लड़की को विदा किये थे.
ससुराल पहुंचते ही बुलेट की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किये जाने लगा और सात अप्रैल को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया. इसको लेकर रूपसागर निवासी पति धीरज साह, देवर गोलू साह, ससुर नरेंद्र साह, सास कतवारो देवी, ननद गुड़िया कुमारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बता दें कि आठ अप्रैल को भटौली गांव के बाहर मनीषा देवी का शव जले अवस्था में बरामद हुआ था. इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जुनैद आलम ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




