नयी बहुरिया को आशा देंगी परिवार नियोजन का गिफ्ट
Updated at : 11 Apr 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

जिले में दो हजार 29 किटों से योजना की हुई शुरुआत बक्सर : जिले में नवविवाहित जोड़ों को अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी व बचाव के लिए उपहार दिया जायेगा. इसकी तैयारी जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी कर ली गयी है. तैयारी के तहत शुरुआती दौर में दो हजार […]
विज्ञापन
जिले में दो हजार 29 किटों से योजना की हुई शुरुआत
बक्सर : जिले में नवविवाहित जोड़ों को अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी व बचाव के लिए उपहार दिया जायेगा. इसकी तैयारी जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी कर ली गयी है. तैयारी के तहत शुरुआती दौर में दो हजार 29 नयी पहल किट से जिले में आयी है. उपहार में एक किट होगी. इसमें नवविवाहितों के उपयोग की सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन के सामान के साथ गर्भ निरोधक गोलियां भी शामिल होंगी. जनसंख्या नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत यह पहल की है. इसके तहत जनसंख्या नियंत्रण से नवविवाहितों को जोड़ने के लिए प्रेरणा दी जायेगी. इस योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग आशा
कार्यकर्ताओं के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन की सामग्री से युक्त एक किट देगा. सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के विभिन्न उपायों के साथ इस नयी योजना को शुरू किया है.
नयी पहल किट योजना का उद्देश्य : तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण लगाने के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कई योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये हर साल खर्च करने के बाद भी जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. इसी के तहत अब भारत सरकार ने नयी पहल के नाम से इस नयी योजना को लांच किया है. इसके तहत आशा कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रखंड स्तर पर भी बंटेगा किट : सिविल सर्जन धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को बांटने के लिए पीएचसी स्तर पर किट भेजा जा रहा है. योजना के पहले चरण में हर आशा को दो-दो किट दिया जायेगा. वे अपने क्षेत्र में होनेवाली शादियों के बाद नवविवाहित जोड़ों को यह किट देंगी. आशा नवदंपति को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




