घर से लापता युवक का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 10 Apr 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
घर से लापता युवक का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका

बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कादीपुर बधार में स्थित एक कुएं में घर से गायब एक युवक की लाश सोमवार को मिली. युवक करीब तीनों से घर से गायब था. मृतक उनवास गांव का रहनेवाला राधेश्याम सिंह बताया जाता है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज […]

विज्ञापन

बक्सर/इटाढ़ी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कादीपुर बधार में स्थित एक कुएं में घर से गायब एक युवक की लाश सोमवार को मिली. युवक करीब तीनों से घर से गायब था. मृतक उनवास गांव का रहनेवाला राधेश्याम सिंह बताया जाता है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर कुएं में फेंक दिया गया है. इटाढ़ी थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कादीपुर गांव के बधार के कुएं में एक युवक का लाश पड़ी है.

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकाला गया. इसी बीच किसी ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त किये तो मृतक राधेश्याम सिंह बताया गया. परिजनों ने बताया कि तीन दिनों से राधेश्याम घर से गायब थे. सभी रिश्तेदारों के घर अभी खोजबीन चल रही थी कि तभी कुएं में शव मिलने की सूचना मिली. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि शरीर में किसी तरह का कोई जख्म नहीं मिला है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का पता चलेगा. साथ ही कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि एफएसएल जांच के लिए भिसरा को प्रिजर्व कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन