अघोषित भारत बंद को ले बक्सर पुलिस अलर्ट

Updated at : 10 Apr 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अघोषित भारत बंद को ले बक्सर पुलिस अलर्ट

जिले के सभी चौराहों पर होगी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सभी थानाध्यक्षों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश बक्सर : मंगलवार को अघोषित भारत बंद को लेकर बक्सर पुलिस एलर्ट है. इसके लिए जिले के सभी पुलिस ऑफिसर्स को विशेष दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. किसी भी विशेष परिस्थिति से निबटने को लेकर बक्सर पुलिस […]

विज्ञापन

जिले के सभी चौराहों पर होगी दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

सभी थानाध्यक्षों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
बक्सर : मंगलवार को अघोषित भारत बंद को लेकर बक्सर पुलिस एलर्ट है. इसके लिए जिले के सभी पुलिस ऑफिसर्स को विशेष दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. किसी भी विशेष परिस्थिति से निबटने को लेकर बक्सर पुलिस तैयार है. भारत बंद की जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद इसकी चर्चा प्रशासनिक महकमे में तेजी से हो रही है. सोशल मीडिया पर भारत बंद से संबंधित एक पोस्टर भी पोस्ट किया गया है, जिस पर 10 अप्रैल को भारत बंद की जानकारी दी गयी है. सोशल मीडिया पर कामेंट के तौर पर लिखा गया है कि अगर स्वाभिमान जिंदा है तो 10 अप्रैल के भारत बंद में समर्थन के लिए फेसबुक पर पोस्ट किये गये वीडियो को सुनें और सभी भाई शेयर करें.
10 अप्रैल को अघोषित भारत बंद से संबंधित कई तरह के वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किये गये हैं. फेसबुक पर भारत बंद से संबंधित एक ज्वाइन ग्रुप भी इसके समर्थन में बनाया गया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत बंद को लेकर किन-किन संगठनों द्वारा तैयारियां की गयी हैं. सोमवार तक किसी संगठन या राजनीतिक पार्टी द्वारा इस संबंध में किसी तरह का कोई बयान मीडिया के समक्ष जारी नहीं दिया गया है.
बक्सर अनुमंडल के एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के संज्ञान में मंगलवार को भारत बंद होने की बात विभिन्न माध्यमों से होकर सामने आयी है, जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीडीओ, सीओ को विधि व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गयी है. जिला प्रशासन भारत बंद की जानकारी के बाद अपनी कई तरह की तैयारियां पूरी कर ली है.
इस संबंध में पूछे जाने पर बक्सर एसडीपीओ शैशव यादव ने बताया कि 10 अप्रैल को भारत बंद होने की अपुष्ट जानकारी के बाद सभी थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. पुलिस किसी भी विशेष परिस्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम है. इसके लिए वरीय अधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है.शहरी क्षेत्र के सभी तीनों थाने औद्योगिक, नगर व मुफस्सिल थानाध्यक्ष को इससे संबंधित विशेष दिशा निर्देश जारी किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन