पैसेंजर ट्रेन से 14 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 10 Apr 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन से 14 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

बक्सर : मुगलसराय से चलकर पटना तक जानेवाली पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी ने रविवार की रात छापेमारी कर एक डिब्बे से यूपी निर्मित शराब की 14 बोतलों को बरामद किया. हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रेन से कूदकर तस्कर फरार हो गये. यूपी के रास्ते ट्रेन से तस्करी के लिए झोले में रख शराब की […]

विज्ञापन

बक्सर : मुगलसराय से चलकर पटना तक जानेवाली पैसेंजर ट्रेन में जीआरपी ने रविवार की रात छापेमारी कर एक डिब्बे से यूपी निर्मित शराब की 14 बोतलों को बरामद किया. हालांकि पुलिस को देखते ही ट्रेन से कूदकर तस्कर फरार हो गये. यूपी के रास्ते ट्रेन से तस्करी के लिए झोले में रख शराब की खेप लायी जा रही थी. पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने जब झोले की जांच की तो 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पैसेंजर ट्रेन से यूपी के रास्ते तस्करी के लिए शराब की खेप भारी मात्रा में लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर बक्सर स्टेशन के समीप ट्रेन में छापेमारी की गयी, जहां झोले में सीट के नीचे रखे शराब को बरामद किया गया.

तस्कर पुलिस को देखते ही ट्रेन से कूदकर फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि तस्करों के लिए ट्रेन सेफ जोन बन गया है. पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर सामान के बीच शराब छिपाकर तस्करी की घटनाएं बढ़ गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन