योजनाओं में गुणवत्ता का रखें ख्याल, नहीं तो कार्रवाई

नावानगर : स्थानीय प्रखंड के मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा द्वारा सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम हर घर नल का जल, नाली गली व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच […]
नावानगर : स्थानीय प्रखंड के मनरेगा भवन सभागार में सोमवार को मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा द्वारा सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम हर घर नल का जल, नाली गली व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच में शत प्रतिशत सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये.
जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ जगहों से हर घर नल का जल योजना में पाइप व अन्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं लगी है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाये नहीं तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों को निगरानी कमेटी बना सुबह व शाम में मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया. दो से नौ अप्रैल तक चलनेवाले स्वच्छता पखवारा में नावानगर प्रखंड में शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने लिए प्रखंड में 16 स्वच्छग्रहियों द्वारा 16 पंचायतों में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूक करने का माहौल बनाया गया,
जिससे लोगों में शौचालय निर्माण के प्रति रुचि बढ़ी है. वार्ड सदस्यों ने बैठक में ही कहा कि मुखियों द्वारा वार्डों में पैसा भेजने के लिए ब्लैंक चेक के माध्यम कमीशन मांगी जा रही है. इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को कहीं भी पैसा देने की आवश्यकता नहीं है. वार्ड सदस्य सचिव के साथ मिल गुणवत्तापूर्ण काम कराएं. प्रखंडों में राशि नहीं भेजने पर जिले में सूचना देने की बात कही. बैठक में पीएचईडी के कर्मियों को गर्मी को देखते हुए हैंडपंपों की मरम्मत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया. जिला कृषि पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी नावानगर रणवीर सिंह, बीडीओ रवींद्र कुमार, सीओ मोहम्मद अली, सीडीपीओ मंजू सिंह, बीईओ अनंत कुमार, रूप सागर मुखिया पंकज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जय प्रकाश यादव, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




