जाम हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी पांच घंटे मशक्कत

Updated at : 03 Apr 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
जाम हटाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी पांच घंटे मशक्कत

टायर जलाकर आक्रोशित लोगों ने किया जाम डीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम बक्सर : रविवार की देर शाम हुई आभूषण दुकानदार की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने शहर के ज्योति चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े […]

विज्ञापन

टायर जलाकर आक्रोशित लोगों ने किया जाम

डीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने हटाया जाम
बक्सर : रविवार की देर शाम हुई आभूषण दुकानदार की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोगों ने शहर के ज्योति चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. वहीं पुलिस को करीब पांच घंटे सड़क जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इसके लिए तीन थानों की पुलिस को कमान संभालनी पड़ी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने डीएम अरविंद कुमार वर्मा के आश्वासन के बाद रात करीब 12 बजे रात जाम हटाया. वहीं सड़क जाम से रात में लोग जूझते रहे. ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को पैदल ही स्टेशन जाना पड़ा. सदर एसडीपीओ शैशव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि रविवार की देर शाम जगदीशपुर के रहने वाले विक्रमा मौर्य अपनी आभूषण की दुकान बंद कर बड़का गांव से बक्सर आ रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये अपराधियों ने भभुवर गांव के समीप गोली मार दी. जिसमें विक्रमा की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने शहर के ज्योति चौक को करीब पांच घंटे के लिए जाम कर दिया.
जाम करने वालों के खिलाफ कड़ी होगी कार्रवाई: सड़क जाम कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने में जुट गयी है.
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दस नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
शव दफनाने से ग्रामीणों ने रोका, हंगामा
कब्रिस्तान की होगी घेराबंदी
विवादित भूमि की नापी कराकर कब्रिस्तान की जमीन की घेराबंदी कराया जायेगा. जमीन की विवाद सहमति से सुलझाने को लेकर ग्रामीणों को दो दिनों की मोहलत दी गयी है. नक्शे में यह भूमि पर कब्रिस्तान व आम रास्ता दिखाया गया है. दूसरे पक्ष से भी भूमि को लेकर कागजात की मांग की गयी है.
प्रमोद कुमार, एसडीओ डुमरांव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन