घटना गुरुवार की सुबह करीब छह बजे की है
Updated at : 30 Mar 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टूटी पटरी से ही बनारस एक्सप्रेस हड़हड़ाते हुए गुजर गयी. इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी, जिसके बाद अप का परिचालन एक घंटे तक रोक दिया गया. पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. चौसा […]
विज्ञापन
बक्सर/आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टूटी पटरी से ही बनारस एक्सप्रेस हड़हड़ाते हुए गुजर गयी. इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी, जिसके बाद अप का परिचालन एक घंटे तक रोक दिया गया. पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका. चौसा स्टेशन के समीप पटरी टूटने की वजह से गुरुवार को अप लाइन का परिचालन बाधित रहा.
एक घंटे तक परिचालन बाधित रहने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं. मरम्मत का कार्य समाप्त होने के बाद रेल यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका. हावड़ा से चलकर अमृतसर तक जानेवाली बनारस एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही चौसा स्टेशन के समीप पूर्वी गेट को क्रॉस की अचानक तेज आवाज के साथ पटरी टूट गयी. जैसे ही इसकी आवाज गार्ड को लगी तो गार्ड ने इसकी सूचना चालक को दी. चालक ने स्टेशन मास्टर को बताया.
इसके बाद एक घंटे तक परिचालन को रोक दिया गया. घटना सुबह के छह बजे के आसपास की बतायी जाती है. रेल पटरी टूटने की जैसे ही सूचना मिली विभाग में हड़कंप मच गया. अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. घटना के वक्त अप में कोई भी ट्रेन नहीं जानेवाली थी. चौसा स्टेशन के मैनेजर मो. मंसूर ने बताया कि ट्रेन गुजरते समय ही पटरी टूट गयी. गार्ड के सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. करीब एक घंटे के बाद अप लाइन का परिचालन सुचारु रूप से चालू करा लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




