रंजीत हत्याकांड का आरोपित विजय पासवान गिरफ्तार

Updated at : 28 Mar 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
रंजीत हत्याकांड का आरोपित विजय पासवान गिरफ्तार

बक्सर/बगेनगोला : बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में होली के दिन एक युवक को चाकू घोंपकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक एकरासी गांव का रहनेवाला विजय पासवान बताया जाता है. बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि […]

विज्ञापन

बक्सर/बगेनगोला : बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में होली के दिन एक युवक को चाकू घोंपकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने और एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक एकरासी गांव का रहनेवाला विजय पासवान बताया जाता है. बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रंजीत हत्याकांड का एक आरोपित विजय पासवान चौगाईं में छिपा है. सूचना मिलने के बाद उसे चौगाईं से गिरफ्तार कर लिया गया.उन्होंने बताया कि रंजीत हत्याकांड में विजय पासवान ने रंजीत की हत्या संजू पासवान के साथ मिल कर की थी. इसके बाद संजू पासवान ने रंजीत को चाकू घोंप दिया था,

जिसमें रंजीत की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं इस कांड के दो आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. साथ ही एक आरोपित पिंटू को बगेन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. बता दें कि तीन मार्च को एकरासी गांव के रहनेवाले रंजीत कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी

गयी थी, जिसमें रंजीत के परिजनों के बयान पर संजू मुसहर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. साथ ही गांव के लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर रघुनाथपुर-बगेन मुख्य मार्ग को जाम किया था.

गुप्त सूचना पर बगेन थाने की पुलिस ने चौगाईं से किया गिरफ्तार
अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन