हत्या के मामले में कोर्ट में आरोपित ने किया सरेंडर
Updated at : 27 Mar 2018 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

9 दिसंबर को दो युवकों को मारी थी गोली इलाज के दौरान एक की हो गयी थी मौत बक्सर कोर्ट : बक्सर औद्योगिक थाना कांड संख्या 221 सन 2017 का आरोपित पुनीत दुबे प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सोमवार को सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. […]
विज्ञापन
9 दिसंबर को दो युवकों को मारी थी गोली
इलाज के दौरान एक की हो गयी थी मौत
बक्सर कोर्ट : बक्सर औद्योगिक थाना कांड संख्या 221 सन 2017 का आरोपित पुनीत दुबे प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सोमवार को सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घटना औद्योगिक थाना के छोटकी बसौली के पास 19 दिसंबर को हुई थी. घटना को लेकर इटाढ़ी थाना के चिलबिला गांव के रहनेवाले अभिमन्यु सिंह ने कुल पांच नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने पुलिस को बताया था कि छोटकी बसौली में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई-लिखाई करता है.
इसी क्रम में शाम को अपने दोस्त शंकर यादव के साथ दौड़ रहा था कि उसे पांच लोगों ने हथियारों से घेर लिया और जमकर मारपीट की. बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली से शंकर यादव बुरी तरह से जख्मी हो गया था तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. वहीं सूचक अभिमन्यु सिंह के पैर में गोली लगी थी. जिसका इलाज बनारस के मैक्सवेल अस्पताल में कराया गया. जमानत के बिंदु पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के दलीलों को न्यायालय ने खारिज करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




