दलित बस्ती में आग लगानेवाला गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2018 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
दलित बस्ती में आग लगानेवाला गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बोरिंग से किया गिरफ्तार बक्सर/बगेनगोला : रंजीत हत्याकांड के बाद दलित बस्ती में आग लगाने के मामले में बगेन की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक एकरासी गांव का रहनेवाला तेजनारायण चौधरी बताया जाता है. बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के […]

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बोरिंग से किया गिरफ्तार

बक्सर/बगेनगोला : रंजीत हत्याकांड के बाद दलित बस्ती में आग लगाने के मामले में बगेन की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक एकरासी गांव का रहनेवाला तेजनारायण चौधरी बताया जाता है. बगेन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन रंजीत कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद चार मार्च को उपद्रवी तत्वों ने हत्या के विरोध में दलित बस्ती में आग लगा दी थी, जिसमें एक दर्जन दलितों के घर जलकर राख हो गये थे.
इस घटना में तेजनारायण चौधरी समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. गुप्त सूचना मिली थी कि तेजनारायण चौधरी अपने बोरिंग पर है. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे बोरिंग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वीडियो और फुटेज से सभी आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है. बता दें कि तीन मार्च को रंजीत कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी थी.
इसके बाद गांव के लोगों ने सड़क जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. साथ ही कुछ उपद्रवियों ने दलित बस्ती में आग लगा दी थी, जिसमें 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन