एएनएम से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
Updated at : 20 Mar 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रही थी एएनएम प्रतिमा कुमारी घड़ी और कान के आभूषण छीन भागे अपराधी बक्सर : जिले में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं. प्रतिदिन जिले के किसी-न-किसी इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. सोमवार की सुबह बाइक सवार एक अपराधी ने एएनएम […]
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रही थी एएनएम प्रतिमा कुमारी
घड़ी और कान के आभूषण छीन भागे अपराधी
बक्सर : जिले में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं. प्रतिदिन जिले के किसी-न-किसी इलाके में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. सोमवार की सुबह बाइक सवार एक अपराधी ने एएनएम से पहले छेड़खानी की. फिर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. जब एएनएम ने विरोध किया तो अपराधी ने उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एएनएम को इलाज के लिए चौगाईं पीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गयी.
घटना सोमवार की सुबह पांडेयपुर मोड़ के समीप हुई. पीड़िता एएनएम प्रतिमा कुमारी ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि चौगाईं प्रखंड के पांडेयपुर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर मैं तैनात हूं. सोमवार की सुबह में मैं टीकाकरण के लिए अपने घर से पांडेयपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर चौक से पैदल जा रही थी. तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक आया और बाइक रोक कर अभद्र व्यवहार करने लगा. जब मैं इसका विरोध की तो अपराधी ने मेरे साथ मारपीट की. साथ ही मेरी घड़ी और कान में पहने आभूषण को छीन लिया. जब एएनएम ने शोर मचाया तो अपराधी भाग गया. वहीं एएनएम बुरी तरह से जख्मी हो गयी.
एएनएम को सड़क पर पड़े देख स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए चौगाईं पीएचसी में भर्ती कराया. साथ ही इसकी सूचना मुरार थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस इलाके को सील कर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. वहीं एएनएम के बयान एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. डुमरांव एसडीपीओ जीडी तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एएनएम प्रतिमा कुमारी के बयान पर एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




