एलकेमिस्ट टाउनशिप प्राइवेट इंडिया लिमटेड पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां गांव निवासी रामभरोसा कुशवाहा के पुत्र ज्योति प्रकाश ने एलकेमिस्ट टाउनशिप प्राइवेट इंडिया लिमिटेड में पैसा जमा किया था. समय अवधि पूरा होने के बाद जब ग्राहक ने राशि निकासी का प्रयास किया तो टाउनशिप ने राशि नहीं लौटायी. ज्योति प्रकाश ने कई बार गुहार लगायी लेकिन राशि नहीं […]
बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां गांव निवासी रामभरोसा कुशवाहा के पुत्र ज्योति प्रकाश ने एलकेमिस्ट टाउनशिप प्राइवेट इंडिया लिमिटेड में पैसा जमा किया था. समय अवधि पूरा होने के बाद जब ग्राहक ने राशि निकासी का प्रयास किया तो टाउनशिप ने राशि नहीं लौटायी. ज्योति प्रकाश ने कई बार गुहार लगायी लेकिन राशि नहीं दी गयी. इसके बाद ज्योति प्रकाश ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया.
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने एलकेमिस्ट टाउनशीप कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. आदेश के आलोक में सोमवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है. ज्योति प्रकाश ने बताया कि जब उनकी राशि एक लाख छह हजार रुपये पूरी हो गयी तो निकासी के लिए गये. तब कंपनी के कर्मी टालमटोल किया. जब कहीं से सहायता नहीं मिली तो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजा. कंपनी के सभी कागजात देखने के बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शीघ्र राशि लौटाने के आदेश दिया. साथ ही नगर थाना में कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




