मैजिक के धक्के से किशोर जख्मी, रेफर

Updated at : 17 Mar 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
मैजिक के धक्के से किशोर जख्मी, रेफर

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार डुमरांव : घर से सामान की खरीदारी करने बाजार आये एक किशोर को मैजिक ने धक्का मार दिया. धक्के से किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. घटना शुक्रवार को कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला बाजार […]

विज्ञापन

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार

डुमरांव : घर से सामान की खरीदारी करने बाजार आये एक किशोर को मैजिक ने धक्का मार दिया. धक्के से किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. घटना शुक्रवार को कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला बाजार में करीब 12 बजे दिन में घटी. जख्मी किशोर को ग्रामीणों ने स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान मठिला गांव निवासी ददन रजक के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है.
इस मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है. परिजनों ने बताया कि किशोर घर से सामान खरीदने को लेकर बाजार गया था. इसी दौरान जख्मी होने की खबर मिली. खबर मिलते ही परिजन दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे. तब तक मैजिक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था. ग्रामीणों का कहना है कि किशोर सड़क किनारे खड़ा था.
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक बेलगाम मैजिक ने किशोर को धक्का मार भाग गयी. हालांकि ग्रामीण कुछ दूर तक वाहन का पीछा भी किये. इस मामले में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है. जानकारी मिलते ही मामले की छानबीन की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन