तीन दुकानों से चोरी कर चलते वक्त लगा दी आग
Updated at : 16 Mar 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुई इटाढ़ी गुमटी, पुलिस कर रही कैंप बक्सर : बदमाशों ने मुफस्सिल ओपी के समीप इटाढ़ी गुमटी पर तीन दुकान में बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिससे तीनों दुकानें जलकर राख हो गयीं. वहीं जब पीड़ित दुकानदार गुरुवार […]
विज्ञापन
छावनी में तब्दील हुई इटाढ़ी गुमटी, पुलिस कर रही कैंप
बक्सर : बदमाशों ने मुफस्सिल ओपी के समीप इटाढ़ी गुमटी पर तीन दुकान में बुधवार की रात चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिससे तीनों दुकानें जलकर राख हो गयीं. वहीं जब पीड़ित दुकानदार गुरुवार की सुबह में बाजार पर पहुंचे और देखा कि दुकानाें में चोरी करने के बाद आग लगा दी गयी है तो उग्र हो गये. दुकानदारों ने बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग पर अड़ गये. जाम के समर्थन में दूसरे दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आये.
साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. बताया जाता है कि लालगंज के रहनेवाले रितेश कुमार, सोंधिला के रहनेवाले जितेंद्र कुमार और सुदामा पहलवान समेत एक दर्जन दुकानदार इटाढ़ी गुमटी पर दुकान चलाते हैं. बुधवार की देर शाम सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद घर चले गये. गुरुवार की सुबह जब दुकानदार बाजार में पहुंचे तो देखा कि शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगा दी गयी है. साथ ही दुकान का सारा सामान चोरी कर लिया गया है.
पीड़ितों ने बताया कि इस घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे और बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने बताया कि थाना के सामने शरारती तत्व दुकान में आग लगा दिये और पुलिस ने उनके खिलाफ कुछ नहीं कर सकी. यहीं नहीं हमलोगों द्वारा दी गयी सूचना के बाद भी पुलिस नहीं आयी. लोगों का आरोप था कि दुकान की देखरेख के लिए पुलिस पैसे लेती है
लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं देती. सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि संध्या के करीब चार बजे तक पीड़ित दुकानदारों द्वारा थाने में किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है. बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
छावनी में तब्दील हुआ इटाढ़ी गुमटी : बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर जाम की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस कैंप कर रही है. ऐसा लग रहा था कि इटाढ़ी गुमटी पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया हो. पुलिस को शक था कि कही पिछले दिनों हुई घटना आज फिर न दुहराई जा सके. इसको देखते हुए पुलिस लाइन से कुछ जवानों को बुला लिया गया था. वहीं पुलिस को देखते ही लोग भाग खड़े हुए. बता दें कि 26 फरवरी को मैट्रिक की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने गणित का प्रश्न पत्र स्लेबस से बाहर आने के बाद गुमटी के पास जमकर बवाल किया था. साथ ही स्टेशन परिसर में तोड़फोड भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




