अगलगी में दो मवेशी और छह बकरियां राख

Updated at : 16 Mar 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में दो मवेशी और छह बकरियां राख

नकदी सहित हजारों की संपत्ति राख राजपुर : थाना क्षेत्र के निकृष गांव में बुधवार की रात कई घरों में आग लगने से दो मवेशियों सहित आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य अयोध्या राजभर ने बताया कि बुधवार की रात गांव के ही छोटन राजभर के घर […]

विज्ञापन

नकदी सहित हजारों की संपत्ति राख

राजपुर : थाना क्षेत्र के निकृष गांव में बुधवार की रात कई घरों में आग लगने से दो मवेशियों सहित आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य अयोध्या राजभर ने बताया कि बुधवार की रात गांव के ही छोटन राजभर के घर में अचानक आग लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लौ ने राजेश राजभर और मंगल राजभर के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया था. घटना में छोटन राजभर के घर में रखा अनाज, तीन बकरियां एवं करीब 12 मुर्गियां जलकर मर गयीं.
राजेश राजभर के घर में बांधी गयी दो मवेशियों सहित बकरी और एक दर्जन मुर्गियां जलकर मर गयीं. आग लगने के बाद राजेश स्वयं बहादुरी दिखाते हुए अपने घर के कई पशुओं को बचाने में कामयाब रहे लेकिन स्वयं आग की चपेट में आने से झुलस गये. जबकि कई अन्य मवेशी भी झुलस गये हैं. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी चौसा को ग्रामीणों ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन