रंजीत हत्याकांड में दो आरोपितों ने किया सरेंडर

Updated at : 09 Mar 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
रंजीत हत्याकांड में दो आरोपितों ने किया सरेंडर

बक्सर : रंजीत हत्याकांड के संजू मुसहर समेत दो आरोपितों ने गुरुवार को एसीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगने थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में होली के दिन आपसी विवाद को लेकर एक युवक रंजीत कुमार को चाकू घोंपकर […]

विज्ञापन

बक्सर : रंजीत हत्याकांड के संजू मुसहर समेत दो आरोपितों ने गुरुवार को एसीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया. न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगने थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में होली के दिन आपसी विवाद को लेकर एक युवक रंजीत कुमार को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया था. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं मौत की सूचना मिलते ही इलाके में मातम फैल गया.

मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रघुनाथपुर-कोरानसराय सड़क को जाम कर दिया था. वहीं रंजीत के परिजनों के बयान पर संजू मुसहर समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दूसरे दिन गांव के लोगों ने दलित बस्ती में आग लगा दिया, जिसमें कई दलितों के घर जल कर राख हो गये. वहीं पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के बढ़ते दबिश के चलते संजू मुसहर और रवींद्र मुसहर ने एसीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन