दस थानाध्यक्ष सहित 25 पुलिस पदाधिकारी बदले

Updated at : 08 Mar 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
दस थानाध्यक्ष सहित 25 पुलिस पदाधिकारी बदले

बक्सर : बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों को नयी जवाबदेही सौंपी है. एसपी ने आठ थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की है. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को उनके स्थानांतरित स्थानों पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है. पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिमरी के नये […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों को नयी जवाबदेही सौंपी है. एसपी ने आठ थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की है. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को उनके स्थानांतरित स्थानों पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है. पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिमरी के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं. इसी तरह सिमरी में थानेदारी कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अब यातायात प्रभारी का दायित्व निभायेंगे.

लंबे समय से डुमरांव थाना में ड्यूटी कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश सिंह को कोरानसराय थाने की चाबी सौंपी गयी है. बक्सर नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाठक सोनवर्षा ओपी के प्रभारी बनाये गये हैं. प्रतीक्षा सूची में रहे पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बक्सर से बगेनगोला का कमान सौंपा है. डुमरांव थाने की महिला पुलिस अवर निरीक्षक नीतू प्रिया अब कृष्णाब्रह्म की थानेदारी करेंगी. एसपी ने पुलिस अवर निरीक्षक विवेक राज को इटाढ़ी का थानाध्यक्ष बनाया है.

इसी तरह पुलिस केंद्र बक्सर में योगदान देनेवाले पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार अब राजपुर की थानेदारी करेंगे. प्रभारी मद्य निषेध पुलिस अवर निरीक्षक विनय प्रसाद सिंह को चक्की का ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है. एसपी ने चक्की ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश को मद्य निषेध कोषांग का प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि राजपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक ददन राम को बासुदेवा ओपी का प्रभारी बनाया है. पुलिस केंद्र बक्सर में अपना योगदान देनेवाले पुलिस अवर निरीक्षक अंगद सिंह बक्सर यातायात प्रभारी का कार्य संभालेंगे. जबकि इटाढ़ी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश चंद्र कैथल ओपी प्रभारी रामदास राय के डेरा बनाये गये हैं. एसपी ने निवर्तमान रामदास राय डेरा के ओपी प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राजाराम पासवान को पुलिस लाइन बक्सर से अटैच कर दिया है. औद्योगिक थाने की महिला पुलिस अवर निरीक्षक अंजू कुमारी को नगर थाना भेजा गया है. जबकि पुलिस केंद्र से पुलिस अवर निरीक्षक मो. इरफान हुसैन को नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश लाल को नगर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को ब्रह्मपुर थाना, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार को डुमरांव थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार राम को मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रूस्तम अंसारी को डुमरांव थाना, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र कुमार को मुफस्सिल थाना, पुलिस अवर निरीक्षक हृदयानंद राम को नावानगर थाने से औद्योगिक थाना, सहायक अवर निरीक्षक नंदलाल रजक को कृष्णाब्रह्म थाने से इटाढ़ी थाना एवं पुलिस अवर निरीक्षक जसमन टोपनो को मुफस्सिल थाने से कृष्णाब्रह्म थाना भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन