होली को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

बक्सर : शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सख्त निर्देश जारी किये हैं. होली में शांति बनाये रखने एवं सांप्रदायिक स्थिति से निबटने की पूरी जिम्मेदारी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी. असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर नजर रखने […]
बक्सर : शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सख्त निर्देश जारी किये हैं. होली में शांति बनाये रखने एवं सांप्रदायिक स्थिति से निबटने की पूरी जिम्मेदारी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी.
असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सख्त निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है. होली पर्व पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही विवादास्पद स्थलों पर होलिका दहन न हो. इस दिशा में उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. साथ ही अश्लील गीतों को डीजे बजाने आदि पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है. जिले के सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गश्ती, चेकिंग तथा छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश पुलिस कप्तान द्वारा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




