पुलिस-पब्लिक साथ मिल देंगे अमन-शांति का पैगाम

Updated at : 01 Mar 2018 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक साथ मिल देंगे अमन-शांति का पैगाम

डुमरांव : रंगों का त्योहार होली खुशियों का पर्व है. इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. खुशियों का त्योहार में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन सजग है. शुक्रवार को प्रशासन सद्भावना प्रभातफेरी निकालेगी, जिसमें नगर के बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, पत्रकार और समाजसेवी साथ मिलकर अमन-शांति का पैगाम देंगे. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी […]

विज्ञापन

डुमरांव : रंगों का त्योहार होली खुशियों का पर्व है. इसे सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. खुशियों का त्योहार में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन सजग है. शुक्रवार को प्रशासन सद्भावना प्रभातफेरी निकालेगी, जिसमें नगर के बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, पत्रकार और समाजसेवी साथ मिलकर अमन-शांति का पैगाम देंगे. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है.

सद्भावना मार्च शहर के मुख्य सड़कों से गुजरेगा. इस दौरान लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा खुशियां बांटेंगे और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश देंगे. होली में शांति व्यवस्था को लेकर एसडीओ प्रमोद कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा की तथा शांति बहाल को लेकर विधि-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी. एसडीओ ने कहा कि होली में हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जायेगा और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. होली के त्योहार पर बिजली व पानी की आपूर्ति नियमित रूप से रखने की सख्त हिदायत दी गयी.

शराब के खिलाफ चला अभियान: होली पर शराब धंधेबाजों और शराबियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. नियमित रूप से अभियान चलाने के लिए टाइगर मोबाइल पुलिस के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. यह टीम शराब धंधेबाजों के ठिकानों की टोह में जुटी है. टीम के नेतृत्वकर्ता सुधांशु शेखर ने बताया कि होली को लेकर पुलिस शराब कारोबारियों को चिह्नित कर सघन कार्रवाई कर रही है. साथ ही कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है.
नप ने बनाया मास्टर प्लान: होली त्योहार में शहर चकाचक रहेंगे. शहर की सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर पर्षद ने मास्टर प्लान बनाया है. चेयरमैन प्रतिनिधि मोहन मिश्रा ने बताया कि होली पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचड़े का उठाव होगा. इसके साथ ही मुख्य सड़कें सहित तमाम गलियों में सफाई की पूरी व्यवस्था की गयी है. पर्व-त्योहारों पर शहर स्वच्छ व सुंदर लगे इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन