यादव मोड़ पर क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को विभाग ने बदला

Updated at : 28 Feb 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
यादव मोड़ पर क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे को विभाग ने बदला

चौसा : ट्रक के धक्के से पिछले तीन दिनों से यादव मोड़ के पास क्षतिग्रस्त होकर लटका बिजली का खंभा मंगलवार को बदल दिया गया. जर्जर विद्युत पोल मेन सड़क की ओर झुका था. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. इस समस्या को प्रभात खबर ने सोमवार 26 फरवरी के अंक में पेज […]

विज्ञापन

चौसा : ट्रक के धक्के से पिछले तीन दिनों से यादव मोड़ के पास क्षतिग्रस्त होकर लटका बिजली का खंभा मंगलवार को बदल दिया गया. जर्जर विद्युत पोल मेन सड़क की ओर झुका था. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. इस समस्या को प्रभात खबर ने सोमवार 26 फरवरी के अंक में पेज नंबर छह पर प्रकाशित किया था. अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और मंगलवार के दिन जर्जर पोल को हटाकर वहां पर दूसरा पोल गाड़ा. बता दें कि प्रखंड मुख्यालय के यादव मोड़ तिमुहानी पर बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर पिछले तीन दिनों से खंभा टूट कर लटका हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन