एडमिट कार्ड छीने जाने से सदमे में आयी छात्रा, मौत

बक्सर : सोमवार की सुबह मैट्रिक की एक छात्रा के शव को उसके किराये के कमरे से पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी की पंद्रह वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी के रूप में की गयी है. छात्रा 21 फरवरी से स्थानीय भूमिहार ब्राह्मण हाईस्कूल में […]
बक्सर : सोमवार की सुबह मैट्रिक की एक छात्रा के शव को उसके किराये के कमरे से पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी की पंद्रह वर्षीया पुत्री रूबी कुमारी के रूप में की गयी है. छात्रा 21 फरवरी से स्थानीय भूमिहार ब्राह्मण हाईस्कूल में मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी. छात्रा का शव नगर थाना क्षेत्र के कमला भवन स्थित एक कमरे से सोमवार की सुबह बरामद किया गया है. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने मौत का कारण अचानक पेट में दर्द होना बताया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता स्पष्ट हो जायेगा. उन्होंने बताया कि मृतका के नाक के पास खून के धब्बे पाये गये हैं. मृतका किराये के अपने कमरे के बेड पर चित पड़ी हुई थी. हालांकि मृतका के पिता ने पुत्री की मौत पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है. सदर अस्पताल में घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि पुत्री की मौत कई संदेह को जन्म दे रहा है. मामले की पूरी जांच होनी चाहिए. फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश तेज कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद धाराओं को परिवर्तित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




