कल से बक्सर डाकघर में बनने लगेगा पासपोर्ट

Updated at : 27 Feb 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
कल से बक्सर डाकघर में बनने लगेगा पासपोर्ट

बक्सर : बक्सर डाकघर में बहुत जल्द पासपोर्ट बनने लगेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. 28 फरवरी को डाकघर में बने पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन बक्सर सांसद सह केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे. अब जिलावासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. अब अपने ही जिले […]

विज्ञापन

बक्सर : बक्सर डाकघर में बहुत जल्द पासपोर्ट बनने लगेंगे. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. 28 फरवरी को डाकघर में बने पासपोर्ट ऑफिस का उद्घाटन बक्सर सांसद सह केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे करेंगे. अब जिलावासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. अब अपने ही जिले में पासपोर्ट बनने लगेगा. आनेवाले दिनों में जिले के लोगों को इसका फायदा मिलेगा. बक्सर डाकघर में पासपोर्ट ऑफिस बनाये जाने से शहर के साथ-साथ सभी प्रखंडों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा. बक्सर जिले के लोगों के लिए अब तक पासपोर्ट बनावाना काफी कठिन था.

एक-एक छोटे काम के लिए लोगों को पटना का चक्कर लगाना पड़ता था. केंद्र की ओर से लिये गये फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है. बक्सर डाकपाल महावीर उपाध्याय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 28 फरवरी को केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा. इसके बाद डाकघर से पासपोर्ट बनना शुरू हो जायेगा.

सांसद की पहल पर मिली सौगात : पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इस योजना के तहत प्रोसेसिंग से लेकर डिलिवरी तक का सारा काम डाकघर से होगा. यह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा. योजना के तहत पहली बार डाक विभाग को पोसपोर्ट एक्ट के तहत अधिकार दिया गया है. बक्सर सांसद सह केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्र अश्विनी चौबे ने इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से आग्रह कर जनता को सौगात देने का काम किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन