होली में उपद्रवियों पर रहेगी विशेष नजर

Updated at : 24 Feb 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
होली में उपद्रवियों पर रहेगी विशेष नजर

बक्सर : होली में शांति बनाये रखने व नशेड़ियों पर सख्ती के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. शुक्रवार को एसडीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी कीमत पर होली पर्व पर हुड़दंग […]

विज्ञापन

बक्सर : होली में शांति बनाये रखने व नशेड़ियों पर सख्ती के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. शुक्रवार को एसडीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. एसडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी कीमत पर होली पर्व पर हुड़दंग मचानेवालों को बख्शा नहीं जायेगा.

शहरी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर शराब बिकने की गुप्त जानकारी प्राप्त हुई है. संबंधित स्थानों पर विशेष छापेमारी करायी जायेगी. एसडीपीओ के नेतृत्व में टाइगर मोबाइल का गठन किया गया है. टाउन पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में डबल पेट्रोलिंग कर विधि व्यवस्था पर विशेष नजर रखेगी. शांति समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि होली के दिन साढ़े बारह बजे से दो बजे तक विशेष एहतियात की आवश्यकता है. वाहनों पर अश्लील गाना बजानेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.

इसके अलावा डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. टीन एजर्स पर नजर रखी जायेगी. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर थाना पुलिस नये सिरे से काम करना शुरू कर दिया गया है. बैठक में उपस्थित गण्यमान्य लोगों से भी बेहतर विधि व्यवस्था के लिए कई राय लिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन