शहर के रैनबसेरे में खुलीं दुकानें, ठंड में सड़क किनारे गरीबों की कट रहीं रातें

बक्सर : कोई भी बेसहारा बिना छत के न सोये, खास तौर पर सर्द रातों में लोगों के सिर पर छत रह सके, जिससे वह इस सर्दी में परेशान न हों. मगर नगर पर्षद के जिम्मेदार सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हुए हैं. आलम यह है कि शहर में एक भी रैन […]
बक्सर : कोई भी बेसहारा बिना छत के न सोये, खास तौर पर सर्द रातों में लोगों के सिर पर छत रह सके, जिससे वह इस सर्दी में परेशान न हों. मगर नगर पर्षद के जिम्मेदार सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हुए हैं. आलम यह है कि शहर में एक भी रैन बसेरा नहीं है. सर्दी में गरीब कांप रहे हैं. गुरुवार की रात रामरेखा घाट पर कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने आसमान को चादर और धरती को बिछौना बनाकर सोये हुए थे. ठंड न लगे इसके लिए उन्होंने पॉलीथिन से अपने शरीर को ढक कर रखे थे.
कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे फुटपाथ पर रात गुजारनेवाले लोगों की जान दो तरफ से खतरे में है. एक तरफ जहां सर्द हवाओं के बीच रात भर ठिठुरने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ रात के समय तेज रफ्तार वाहन चलानेवाले गाहे-बगाहे फुटपाथ पर सोनेवाले इन लाचार लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




