गन प्वाइंट पर जीविका दीदी से 10 हजार रुपये लूट लिये

Updated at : 20 Dec 2017 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर जीविका दीदी से 10 हजार रुपये लूट लिये

दुस्साहस. बैंक से पैसा निकाल घर जा रही थी महिला बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम विरोध करने पर महिला को पीटा, इलाज के लिए करायी गयी भर्ती राजपुर : राजपुर में बाइक सवार अपराधियों ने गन प्वाइंट पर जीविका दीदी से हजारों की लूट कर दहशत फैला दी. विरोध करने पर महिला […]

विज्ञापन

दुस्साहस. बैंक से पैसा निकाल घर जा रही थी महिला

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
विरोध करने पर महिला को पीटा, इलाज के लिए करायी गयी भर्ती
राजपुर : राजपुर में बाइक सवार अपराधियों ने गन प्वाइंट पर जीविका दीदी से हजारों की लूट कर दहशत फैला दी. विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गयी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जीविका दीदी के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. बैंक से ही लुटेरे पीछे लगे थे. मंगलवार को राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव निवासी मंगल चौधरी की पत्नी सुनैना देवी जो जीविका की कार्यकर्ता हैं. पैसा निकालने के लिए राजपुर स्टेट बैंक गयी हुई थीं. दस हजार रुपये निकालकर पैदल अपने गांव जा रही थीं.
इसी दौरान कुकुरा बाबा के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधी गन प्वाइंट पर लेकर महिला से रुपये छीनने लगे. विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी. रुपये लूटने के बाद अपराधी फरार हो गये. महिला वहीं बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी, जिसके बाद राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद महिला ने घटना की आपबीती बतायी.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
बैंक से महिला के पीछे लुटेरे लगे हुए थे. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जिससे लुटेरों का सुराग मिल सके. फिलहाल महिला के बताये अनुसार पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.
राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, राजपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन