डाउन में पांच घंटे तक ट्रेन नहीं आने पर हंगामा

Updated at : 20 Dec 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
डाउन में पांच घंटे तक ट्रेन नहीं आने पर हंगामा

उपासना एक्स को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर बनाकर भेजा गया बक्सर : बक्सर स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम दैनिक यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. डाउन में पांच घंटे तक कोई भी ट्रेन नहीं गयी थी, जिस कारण यात्री परेशान थे. यात्रियों के हंगामे को देखते हुए उपासना एक्सप्रेस […]

विज्ञापन

उपासना एक्स को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर बनाकर भेजा गया

बक्सर : बक्सर स्टेशन पर मंगलवार की देर शाम दैनिक यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा. यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. डाउन में पांच घंटे तक कोई भी ट्रेन नहीं गयी थी, जिस कारण यात्री परेशान थे.
यात्रियों के हंगामे को देखते हुए उपासना एक्सप्रेस को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर ट्रेन बनाकर भेजा गया. यात्रियों के हंगामे से स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मंगलवार की दोपहर एक बजे के बाद कोई भी डाउन में ट्रेन नहीं थी, जिस कारण यात्री परेशान थे. जैसे ही उपासना एक्सप्रेस की आने की सूचना मिली, यात्री हल्ला हंगामा करना शुरू कर दिये. इस दौरान यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. यात्रियों का कहना था कि अगर कोई भी ट्रेन नहीं गयी है तो उपासना एक्सप्रेस को बक्सर से दानापुर तक पैसेंजर ट्रेन बनाकर भेजा जाये.
ट्रेन के आने की सूचना मिलते ही किया हंगामा: जैसे ही उपासना एक्सप्रेस के आने की सूचना मिली यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची यात्री नारेबाजी करने लगे. कुछ लोग ट्रेन के इंजन पर चढ़ गये. वहीं कुछ लोग ट्रैक पर उतर आये.
किसी तरह यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद एनाउंस किया गया कि उपासना एक्सप्रेस दानापुर तक पैसेंजर बनकर जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन