सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सेविकाओं की बैठक हुई

Updated at : 20 Dec 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सेविकाओं की बैठक हुई

प्रत्येक माह में जन्म-मृत्यु का रिपोर्ट अवश्य जमा करें डुमरांव : सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण को सफल बनाने के लिए चक्की सीडीपीओ सह डुमरांव परियोजना प्रभारी डॉ चांदनी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया. 20 दिसंबर को होनेवाली […]

विज्ञापन

प्रत्येक माह में जन्म-मृत्यु का रिपोर्ट अवश्य जमा करें

डुमरांव : सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण को सफल बनाने के लिए चक्की सीडीपीओ सह डुमरांव परियोजना प्रभारी डॉ चांदनी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया. 20 दिसंबर को होनेवाली सामाजिक अंकेक्षण की पूर्व तैयारी के लिए सभी सेविकाओं को सफलतापूर्वक कराने संबंधी जानकारी दी गयी. सीडीपीओ ने कहा कि सभी सेविका एवं पर्यवेक्षिकाओं को गृह भ्रमण कर सामाजिक अंकेक्षण के लिए जन समुदाय को सामाजिक अंकेक्षण समिति की बैठक में भाग लेने के लिए जागरूक करें.
साथ ही सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पूरक पोषाहार टीएचआर, दवाओं की आपूर्ति, टीकाकरण, पोषण की स्थिति कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की संख्या तथा वजन की समीक्षा, स्कूल पूर्व शिक्षा की क्रियाशीलता की समीक्षा भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण के आयोजन में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी. बैठक में सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, ड्रेस कोड में रहने और उपस्थित पंजी को अपडेट रखने को कहा. सीडीपीओ ने सेविकाओं से कहा कि प्रत्येक माह में जन्म-मृत्यु का रिपोर्ट अवश्य जमा करें.
बैठक में पर्यवेक्षिका योगिता सिंह, प्रतिभा यादव और श्वेता राय सहित सेविका लीलावती देवी, मीना देवी, रेणु कुंवर, एकता कुमारी, सविता शर्मा, रागिनी सिंह, अर्चना जायसवाल, किरण देवी, ललिता देवी आदि उपस्थित रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन