ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Updated at : 18 Dec 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

तापमान में गिरावट जारी और बढ़ेगी ठंड बक्सर : ठंड बढ़ने के साथ ही जिले के सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. अस्पताल में आनेवाले 500 मरीजों में से 350 मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित हैं. वहीं अस्पताल में दवा भी आ गयी है जिससे मरीजों को काफी सहूलियत मिल […]

विज्ञापन
तापमान में गिरावट जारी और बढ़ेगी ठंड
बक्सर : ठंड बढ़ने के साथ ही जिले के सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. अस्पताल में आनेवाले 500 मरीजों में से 350 मरीज बुखार, सर्दी व खांसी से पीड़ित हैं. वहीं अस्पताल में दवा भी आ गयी है जिससे मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा. तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. ठंड ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया है.
मरीजों की बढ़ रही है संख्या : मौसम के बदलते मिजाज के कारण जिले में मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. सदर अस्पताल में मरीजों की लंबी भीड़ लग रही है. इससे अस्पताल प्रशासन पर अचानक बोझ बढ़ गया है. इस दौरान बुजुर्ग व बच्चे भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं. इलाज के लिए मरीज निजी क्लिनिकों में भी पहुंच रहे हैं. इससे निजी क्लिनिकों में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. अस्पतालों में मरीजों की सुबह से ही लंबी कतार लग रही है. आउटडोर में जहां मरीजों की भीड़ बढ़ी है.
बचाव के उपाय
मच्छर से बचाव के लिए करें दवा का छिड़काव
गर्म भोजन का करें प्रयोग
बच्चों व बुजुर्गों का रखे विशेष ख्याल
बुखार होने पर डॉक्टर से सलाह लें
पीने में गर्म पानी का प्रयोग करें
सुबह में टहलना बंद कर दें
बदन को खुला नहीं रखें
सावधानी बरतें
बदलते मौसम के कारण लोग काफी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं. इसके लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
केके सहाय, सीएस, बक्सर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन