कटनी के बाद खेत में लगायी आग हुई विकराल, तीन एकड़ धान राख

Updated at : 18 Dec 2017 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
कटनी के बाद खेत में लगायी आग हुई विकराल, तीन एकड़ धान राख

मौके पर पहुंच पुलिस ने ली घटना की जानकारी राजपुर : थाना क्षेत्र के संगरांव स्थित पतेलवा वन मौजा में रविवार की दोपहर एक बजे गांव के किसान और मंगरांव पंचायत के सरपंच संजय सिंह और सोनू सिंह की खेत में लगी फसल में आग लगने से लगभग तीन एकड़ में लगी धान की फसल […]

विज्ञापन
मौके पर पहुंच पुलिस ने ली घटना की जानकारी
राजपुर : थाना क्षेत्र के संगरांव स्थित पतेलवा वन मौजा में रविवार की दोपहर एक बजे गांव के किसान और मंगरांव पंचायत के सरपंच संजय सिंह और सोनू सिंह की खेत में लगी फसल में आग लगने से लगभग तीन एकड़ में लगी धान की फसल जलकर राख हो गयी.
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हार्वेस्टर द्वारा आसपास धान की कटनी हो रही थी. इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा अचानक हार्वेस्टर द्वारा काटे गये पुआल में आग लगा दी गयी. तेज हवा होने के कारण आग की लपटें उठने लगीं और उसमें से निकली चिंगारी ने बगल के खेत में लगी धान की फसल में जा गिरी और आग में जलकर फसल राख हो गयी.
आग लगते ही चारों तरफ अफरातफरी का माहौल कायम हो गया़ आसपास मौजूद किसान लाठी-डंडे लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन तेज हवा होने के कारण कोई आग के सामने नहीं टिक पाया. आसपास कोई बोरिंग भी नहीं थी, जिस वजह से खेत में लगी फसल धू-धू कर जल गयी. साथ ही आग लगानेवाले किसानों के साथ कहासुनी होने लगी.
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राजपुर थाना को दी गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया. साथ ही खेतों में आग लगानेवाले किसानों को समझाया कि इस तरह की गलती न करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन