शौच करने गये अधेड़ की नदी में डूबने से मौत, शोक

Updated at : 18 Dec 2017 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
शौच करने गये अधेड़ की नदी में डूबने से मौत, शोक

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोडरवां गांव के ठोरा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी. रविवार को नदी से उसका शव निकाला गया. परिजनों ने बताया कि शौच करने के लिए निकले थे. टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम शौच करने के […]

विज्ञापन

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोडरवां गांव के ठोरा नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हो गयी. रविवार को नदी से उसका शव निकाला गया. परिजनों ने बताया कि शौच करने के लिए निकले थे. टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम शौच करने के लिए कोडरवां गांव निवासी सुभाष राय ठोरा नदी के समीप गये हुए थे.

इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. रविवार को नदी के किनारे पानी में उनका शव पाया गया. शरीर पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं थे. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि डूबने से ही सुभाष राय की मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक अविवाहित था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन