युवक की जमकर पिटाई पांच पर प्राथमिकी

डुमरांव : पीड़िया गांव में शनिवार को तालाब के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक को गंभीर चोटें आयी हैं. जख्मी डुमरांव के वार्ड नंबर 14 निवासी ललन तुरहा का पुत्र कल्लू तुरहा बताया जाता है. पीड़ित के बयान पर पुलिस ने पीड़िया गांव के पांच युवकों के खिलाफ मामला […]
डुमरांव : पीड़िया गांव में शनिवार को तालाब के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक को गंभीर चोटें आयी हैं. जख्मी डुमरांव के वार्ड नंबर 14 निवासी ललन तुरहा का पुत्र कल्लू तुरहा बताया जाता है. पीड़ित के बयान पर पुलिस ने पीड़िया गांव के पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है
कि कल्लू तुरहा अपने पिता के नाम पर पीड़िया में मछली पालने के लिए किराये पर तालाब लिया था. शनिवार की सुबह जब वह तालाब पर गया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध जताया. इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और एक पक्ष के ददन यादव, अरुण यादव, हरेंद्र यादव सहित कुल पांच युवकों ने मिलकर कल्लू की पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




