जुआ अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार

Updated at : 12 Dec 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
जुआ अड्डे पर पुलिस ने की छापेमारी, दो गिरफ्तार

गेसिंग संचालक फरार गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले में पुलिस ने गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों के पास से ताश के पत्ते एवं सामान बरामद हुए हैं. जबकि गेसिंग संचालक पुलिस को देखते ही भाग […]

विज्ञापन

गेसिंग संचालक फरार गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले में पुलिस ने गेसिंग के अड्डे पर छापेमारी कर दो लोगों को धर दबोचा. पकड़े गये लोगों के पास से ताश के पत्ते एवं सामान बरामद हुए हैं. जबकि गेसिंग संचालक पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ. संचालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. नगर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिविल लाइन में जुआ खेला जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही टीम गठित कर छापेमारी की गयी. जहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
वहीं संचालक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ मोबाइल छीनकर भाग रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि नालबंद टोली निवासी छोटू जायसवाल और मुन्ना जायसवाल घर के समीप बात कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार उचक्के मोबाइल छीनकर फरार हो गये. हो हंगामा करने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को धर दबोचा. इसी दौरान एक युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुआ. गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर घटना में शामिल उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन