शौच के निकली छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

डुमरांव : शौच के लिए घर से निकली छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने के बाद युवक फरार हो गया. जब इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने युवक के परिजनों से की तो यह बात उन्हें नागवार लगी और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह […]
डुमरांव : शौच के लिए घर से निकली छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने के बाद युवक फरार हो गया. जब इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने युवक के परिजनों से की तो यह बात उन्हें नागवार लगी और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. यह मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के लाखन डिहरा गांव में बुधवार की शाम घटी. पीड़ित के बयान पर डुमरांव पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना को लेकर बताया जाता है कि लाखनडिहरा गांव निवासी श्रीनाथ हजाम की पुत्री बुधवार की शाम शौच के लिए घर से खलियान गयी थी. इसी दौरान सुनसान जगह पाकर गांव का ही युवक मंटू दुबे ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने के बाद युवक फरार हो गया. छात्रा घर पहुंच इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.
पिता श्रीनाथ जब इसकी शिकायत आरोपित के परिजनों से की तो इस बात से खफा होकर परिजनों ने पिटाई कर भगा दिया. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना में मंटू दुबे, राजनाथ दुबे और साधु दुबे पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




